रायपुर
राजधानी रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के बीच गोल बाजार इलाके में रविवार देर रात गोली चलने से इलाके में दहशत का माहौल है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी टप्पू और कलीम को गिरफ्तार किया है. पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, उर्स चादर निकालने के दौरान गोली चलाई गई. इसकी सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, एडिशनल एसपी लखन पाटले समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर की मामले की जांच की. इस मामले में पुलिस टप्पू और कलीम को गिरफ्तार कर दोनों से पूछताछ कर रही है. वहीं घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की भी जांच की जा रही है.

More Stories
छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय