मुख्यमंत्री डॉ. यादव से केन्द्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री श्री खट्टर ने की सौजन्य भेंट
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रविवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में केन्द्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री खट्टर का बुके देकर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया और निवास कार्यालय कक्ष से बड़ी झील के सौंदर्य का अवलोकन कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह झील ही भोपाल की सबसे बड़ी पहचान है। झीलों के शहर में आपका स्वागत है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री खट्टर के भोपाल प्रवास को स्मरणीय बताया और प्रतीक स्वरूप उन्हें राजा भोज की प्रतिमा देकर सम्मानित भी किया।

More Stories
पीएम की मिमिक्री करने वाले शिक्षक के सस्पेंशन पर कोर्ट की रोक, अधिकारियों को कहा- दबाव में कार्रवाई न करें
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में महिलाओं के लिए दो नए पद: कोषाध्यक्ष और पुस्तकालय सचिव की नियुक्ति
भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, 400 टन कचरे का निपटारा करेगा नया प्लांट