उज्जैन
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार संग महाकालेश्वर मंदिर में हाजिरी लगाई। शिवराज सिंह ने भोलेनाथ को छोटे बेटे कुणाल की शादी का निमंत्रण दिया।
गर्भगृह में की पूजा अर्चना
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला हवाई पट्टी से सीधे महाकाल मंदिर पहुंचा। उन्होंने सपरिवार महाकालेश्वर मंदिर पहुंच कर गर्भ गृह में पूजा अर्चना की। इसके बाद नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। प्रशांत पुजारी और यश पुजारी ने पूजा सम्पन्न करवाई। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक प्रथम कौशिक की ओर से शिवराज सिंह चौहान का सम्मान किया गया।
14 फरवरी को है कुणाल सिंह की शादी
शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह की शादी 14 फरवरी वेलेंटाइन-डे पर भोपाल में होगी। कुणाल सिंह चौहान की करीब 8 माह पहले सगाई हुई थी। भोपाल के जाने माने डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन से कुणाल का रिश्ता हुआ है। रिद्धि के पिता का नाम संदीप जैन है। कुणाल और रिद्धि साथ में पढ़े हैं।

More Stories
MPESB Recruitment 2026: 1679 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी—जल्द करें अप्लाई
डेढ़ माह में भी नहीं उड़ा पाए चोरी का माल: नाबालिग साथी संग आरोपी धराया, तेल-घी और नकदी बरामद
साईं बाबा की यात्रा बड़े धूमधाम से निकल गई