भिंड
भिंड के मुख्य डाकघर में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के गबन का मामला सामने आया है। खजांची सोनू मीणा ने पोस्ट आफिस में जमा होने वाली धनराशि को बैंक खाते में जमा न कराते हुए गबन कर लिया। कंप्यूटर में इन रुपयों को बैंक खाते में जमा कराने की फर्जी तरीके से एंट्री कर दी।
घपले के बाद से ही फरार है सोनू मीणा
हेराफेरी करने के बाद से सोनू मीणा फरार है। जांच के लिए भोपाल से पोस्टल डायरेक्टर ने मुरैना डिवीजन ऑफिस और भोपाल सर्किल आफिस से दो टीमें भेजी हैं। पोस्टल डायरेक्टर पवन डालमिया ने बताया कि फिलहाल इस मामले में चार लोगों को निलंबित कर दिया गया है। सभी डाकघरों में एकत्रित धनराशि मुख्यालय पर प्रधान डाकघर के खजाने में जमा करने भेजी जाती है।
पोस्ट आफिस घोटाले में एक से ज्यादा कर्मचारी हैं लिप्त
यह राशि मुख्य डाकघर के खजांची सोनू मीणा की जिम्मेदारी में रहते हुए बैंक खाते में जमा कराई जाती थी लेकिन सोनू मीणा ने इसमें गबन कर दिया। वह छुट्टी लेकर फरार भी हो गया।
बताया जाता है कि डाकघर के नियमों के अनुसार 20 लाख से अधिक नकदी जमा कराने के लिए विशेष टीम बनाई जाती है। इसमें कम से कम दो कर्मचारी शामिल होते हैं।
सोनू मीणा के साथ राशि जमा कराने के लिए कैश ओवरसियर पुरुषोत्तम शर्मा को जाना चाहिए था लेकिन वह नहीं गए।

More Stories
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
तकनीकी शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की “शासी निकाय की 129वीं” बैठक हुई
बिजली कार्मिक स्थानान्तरण के लिये करें ऑनलाइन आवेदन