
कबीरधाम.
पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चुचरुंगपुर के तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। रात साढ़े आठ बजे शव को तालाब से बाहर निकाला गया। जानकारी अनुसार, गांव के लोगों ने शव के संबंध में शाम छह बजे पुलिस चौकी दशरंगपुर में जानकारी दी थी। इसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी।
शव एक पुरुष का है, जिसकी उम्र करीब 30 से 35 साल की है। तालाब में शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ लग गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। कल मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। शव के फोटो आसपास के थाना में भेजा जा रहा है। साथ ही मृतक के बारे ने जानकारी जुटाई जा रही है।
More Stories
मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को बस्तर संभाग में मिली बड़ी सफलता, 72% मामलों में आई गिरावट
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर किया स्वागत
दो दिवसीय छग दौरे पर रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री शाह, विमानतल पर सीएम साय ने किया स्वागत